फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market tumbles to 350 point after rbi announces monetary policy decision

आरबीआई की पॉलिसी के बाद शेयर बाजार हुआ धड़ाम, 350 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स

Wed, 05 Dec 2018 03:57 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Dec 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
share market tumbles to 350 point after rbi announces monetary policy decision

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा द्विमासिक मौद्रिक नीति का ऐलान करने के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूट गया, वहीं निफ्टी 113 अंकों की कमजोरी के साथ 10800 के नीचे बना हुआ था। सन फार्मा 6 फीसदी की कमजोरी के साथ टॉप लूजर बना हुआ है। वहां टाटा मोटर्स में लगभग 3 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन


हालांकि बाद में शेयर बाजार में हल्की रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स 249.90 अंकों की गिरावट के साथ 35884 और निफ्टी 86.60 गिरकर 10782 पर बंद हुआ। 

इस वजह से गिरा टाटा मोटर्स

एसएंडपी द्वारा टाटा मोटर्स के इश्युअर क्रेडिट और सीनियर अनसिक्योर्ड नोट्स की रेटिंग बीबी से घटाकर बीबी माइनस किए जाने से उसके शेयर को तगड़ा झटका लगा। टाटा मोटर्स का शेयर लगभग 3 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। शेयर 2.85 फीसदी की कमजोरी के साथ 370 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


आरबीआई ने स्थिर रखा रेपो रेट

आरबीआई ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट को स्थिर रखा है। फिलहाल रेपो रेट 6.5 फीसदी है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 6.25 फीसदी है। हालांकि बैंक ने इस वित्त वर्ष के लिए विकास दर का 7.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed