फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market tumbles again, rupee up by 15 paise against dollar

शेयर बाजार टूटा, गंवाई बढ़त, रुपया संभला

Tue, 11 Sep 2018 09:56 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
share market tumbles again, rupee up by 15 paise against dollar

मंगलवार को शेयर बाजार ने सारी बढ़त को गंवाया दिया। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया थोड़ा सा संभला और हल्की बढ़त के साथ कारोबार करते हुए देखा गया। सेंसेक्स एक बार फिर से 37800 के स्तर पर आ गया, वहीं निफ्टी भी 11400 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 43 अंक की गिरावट के साथ 37,879 के स्तर पर और निफ्टी 13 अंक की कमजोरी के साथ 11,425 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स की तेजी भी गायब हो गई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलैकप इंडेक्स सपाट दिख रहा है।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों में आईटीसी, एचयूएल, टाइटन, बजाज फाइनेंस, भारती इंफ्राटेल, हीरो मोटो, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील 2.2-0.8 फीसदी तक टूटे हैं।मिडकैप शेयरों में मुथूट फाइनेंस, जीएसके फार्मा, मैक्स फाइनेंशियल, व्हर्लपूल और इंडियन होटल्स 2.9-1 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में उषा मार्टिन, त्रिवेणी इंजीनियरिंग, संदेश, चेन्नई पेट्रो और क्यूपिड 5.9-3.2 फीसदी तक गिरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
72.30 पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 15 पैसे मजबूती के साथ 72.30 के स्तर पर खुला है। हालांकि कल रुपये में कमजोरी आई थी और ये 72 पैसे टूटकर 72.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed