फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today update sensex nifty opening lower

बाजार में जारी है उतार-चढ़ाव का सिलसिला, फिर 30000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़का

Wed, 08 Apr 2020 02:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 08 Apr 2020 02:09 PM IST
सार

  • बुधवार को बाजार फिर से लाल निशान पर खुला। 
  • सेंसेक्स 397.05 अंक गिरकर 29670.16 के स्तर पर खुला।
  • वहीं आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन
share market today update sensex nifty opening lower
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

मंगलवार को शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली थी। वहीं आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बाजार फिर से लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 397.05 अंक यानी 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 29670.16 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.55 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 8715.65 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.05 PM -
शेयर बाजार लाल निशान पर चला गया। सेंसेक्स 317.10 अंक फिसलकर 29750.11 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी की बात करें, तो यह 70.95 अंक लुढ़ककर 8721.25 के स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

1.25 PM - सेंसेक्स 87.02 अंक (0.29 फीसदी) की तेजी के बाद 30154.23 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 33.20 अंक (0.38 फीसदी) की बढ़त के बाद 8825.40 के स्तर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

11.56 AM - सेंसेक्स 138.63 अंक बढ़कर 30205.84 के स्तर पर है। निफ्टी 69.45 अंक यानी 0.79 फीसदी की तेजी के बाद 8861.65 के स्तर पर है।
10.50 AM - बीएसई का सेंसेक्स 646.10 अंकों की बढ़त के बाद 30713.31 के स्तर पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 230.25 अंक बढ़कर 9022.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
9.45 AM - सेंसेक्स 414.40 अंक यानी 1.38 फीसदी की बढ़त के बाद 30481.61 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 134.20 अंक की तेजी के बाद 8926.40 के स्तर पर पहुंच गया।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज एचसीएल टेक, गेल, सिप्ला, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, टीसीएस, एल एंड टी और इंफ्राटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बजाज फाइनेंस, जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, रियल्टी, बैंक, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, ऑटो और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

वैश्विक बाजारों में भी गिरावट
अमेरिकी बाजार में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली थी। डाउ जोंस 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 26.13 अंक नीचे 22,653.90 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 0.33 फीसदी गिरावट के साथ 25.98 अंक नीचे 7,887.26 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 4.27 पॉइंट नीचे 2,659.41 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.30 फीसदी गिरावट के साथ 8.54 पॉइंट नीचे 2,812.22 पर बंद हुआ था। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 365.29 अंक यानी 1.21 फीसदी की गिरावट के बाद 29701.92 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 103.30 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के बाद 8688.90 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1258.07 अंक यानी 4.56 फीसदी की बढ़त के साथ 28849.02 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 380.25 अंक यानी 4.70 फीसदी की बढ़त के साथ 8464.05 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को सेंसेक्स 2476.26 अंक यानी 8.97 फीसदी की बढ़त के साथ 30,067.21 के स्तर पर बंद हुआ था। यह अंकों के आधार पर सेंसेक्स की एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा तेजी थी। वहीं निफ्टी 708.40 अंक यानी 8.76 फीसदी की बढ़त के साथ 8792.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed