फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Today, Sensex Nifty Opening Closing Bell

Sensex- Nifty Today: लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

Mon, 05 Dec 2022 10:30 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 05 Dec 2022 10:30 AM IST
सार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। सुबह 10 बजे की बात करें तो सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट तो निफ्टी में करीब 100 अंकों की गिरावट देखी गई।

विज्ञापन
Share Market Today, Sensex Nifty Opening Closing Bell
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। सुबह 10 बजे की बात करें तो सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ 62520.21 पर बना हुआ था वहीं निफ्टी भी करीब 100 अंकों तक लुढ़कने के बाद 18595.85 पर बना हुआ था। वहीं विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़कर 81.25 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी से रुपया प्रभावित हुआ, और उसकी बढ़त सीमित हुई।

विज्ञापन


किन शेयरों में तेजी और कहां गिरावट
इस समय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI),टाटा स्टील, आईटीसी, विप्रो और इंडसइंड बैंक जैसे शेयरों में तेजी है। पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया और HDFC जैसे शेयरों में गिरावट है। क्रूड ऑयल तेजी के साथ 87 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed