फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today sensex nifty closing in green mark due to RBI announcements

RBI गवर्नर की घोषणाओं से बाजार में आई बहार, 31500 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Fri, 17 Apr 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Apr 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
share market today sensex nifty closing in green mark due to RBI announcements
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 986.11 अंक यानी 3.22 फीसदी की बढ़त के साथ 31588.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 298.20 अंक यानी 3.32 फीसदी की बढ़त के साथ 9291 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक, बजाज फिन्सर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, रिलायंस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफ्राटेल, सन फार्मा, टाइटन, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, सिप्ला, विप्रो और ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। इनमें मीडिया, मेटल, रियल्टी, आईटी, ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

आरबीआई गवर्नर ने किए एलान
कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था को नुकसान से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़े एलान किए। इससे घरेलू बाजार प्रभावित हुआ है। रिवर्स रेपो रेट 0.25 फीसदी से घटाकर 3.75 फीसदी कर दी गई। आरबीआई ने TLTRO 2.0 की शुरुआत 50 हजार करोड़ रुपये से की है। जरूरत पड़ने पर इसे 50 हजार करोड़ से ज्यादा भी बढ़ाया जा सकता है। टीएलटीआरओ 2 के तहत आरबीआई ने एमएफआई और एनबीएफसी को 50 हजार करोड़ रुपये की मदद का एलान किया।

रुपया 48 पैसे की बढ़त के साथ 76.39 प्रति डॉलर पर
भारतीय रिजर्व बैंक ने कोविड-19 महामारी से डगमगाई अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए शुक्रवार को कई उपायों की घोषणा की। इससे रुपये में भी सुधार दर्ज हुआ और यह 48 पैसे की बढ़त के साथ 76.39 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजारों में मजबूती के रुख से भी रुपये की धारणा सुधरी। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 76.59 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद अंत में 48 पैसे की बढ़त के साथ 76.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया 76.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 


दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज सेंसेक्स की सेंसेक्स की शुरुआत 1069.43 अंक यानी 3.49 फीसदी की बढ़त के साथ 31672.04 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 297.60 अंक यानी 3.31 फीसदी की बढ़त के साथ 9290.40 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.33 बजे बीएसई के सेंसेक्स में 67.93 अंकों की तेजी देखी जा रही थी और यह 31270.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही निफ्टी 190.65 अंकों की बढ़त के बाद 9183.45 के स्तर पर था।

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 222.80 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 30602.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 67.50 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 8992.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed