फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Today News In Hindi: Opening in green mark sensex above 39000

Share Market Today: बाजार में लौटी बहार, 700 अंक उछलकर 39,000 के पार खुला सेंसेक्स

Mon, 02 Mar 2020 10:23 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 02 Mar 2020 10:23 AM IST
सार

  • सोमवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ खुला। 
  • सेंसेक्स 704.47 अंकों की बढ़त के बाद 39,001.76 के स्तर पर खुला। 
  • इससे पहले लगातार छह कारोबारी दिन बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही थी।

विज्ञापन
Share Market Today News In Hindi: Opening in green mark sensex above 39000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार की एतिहासिक गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 704.47 अंक यानी 1.84 फीसदी की बढ़त के बाद 39,001.76 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 213.70 अंक यानी 1.91 फीसदी की बढ़त के बाद 11,415.45 के स्तर पर खुला। इससे पहले लगातार छह कारोबारी दिन बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईसीआईसीआई बैंक, वेदांता लिमिटेड, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एनटीपीसी और कोल इंडिया हरे निशान पर खुले। वहीं सिर्फ एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई के शेयर में उछाल

आज भारतीय स्टेट बैंक कार्ड्स ( SBI Cards ) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ( IPO ) खुल गया है। आज सुबह 9:34 बजे एसबीआई के शेयर में चार अंक यानी 1.32 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद यह 307 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 311 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन एसबीआई का शेयर 303 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें पीएसयू बैंक, आईटी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, ऑटो, रियल्टी, मीडिया, एफएमसीजी और मेटल शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 613.66 अंक यानी 1.60 फीसदी की बढ़त के बाद 38,910.95 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 185.60 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के बाद 11,387.35 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 72.07 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 10 पैसे की बढ़त के बाद 72.07 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 72.17 के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 1,448.37 अंक यानी 3.64 फीसदी की गिरावट के बाद 38,297.29 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 414.10 अंक यानी 3.56 फीसदी की गिरावट के बाद 11,219.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी सुबह 9:34 बजे सेंसेक्स 1,044.18 अंकों की गिरावट के बाद 38,701.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 301.60 अंकों की गिरावट के बाद 11,331.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1,500 अंक से भी ज्यादा की गिरावट देखी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed