फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market today Opening lower on monday

गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, 71.34 के स्तर पर खुला रुपया

Mon, 10 Feb 2020 09:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Feb 2020 09:24 AM IST
सार

  • सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। 
  • सेंसेक्स 70.33 अंकों की गिरावट के बाद 41,071.52 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.34 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market today Opening lower on monday
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 70.33 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 41,071.52 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15.15 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 12,083.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यूपीएल, यस बैंक, गेल, सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट्स और टीसीएस हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा स्टील, वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, जी लिमिटेड, एम एंड एम, इंफ्राटेल, एसबीआई और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, एफएमसीजी, ऑटो, और मीडिया शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट मामूली बढ़त पर था। सेंसेक्स 24.87 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद 41,166.72 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 4 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 12,102.35 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.34 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.34 के स्तर पर खुला। इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 164.18 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के बाद 41,141.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 51.55 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के बाद 12,086.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर खुला था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 37.36 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 41,268.67 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 6.10 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के बाद 12,131.85 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed