फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market today Opening little lower sensex above 41000

मामूली गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, 41,000 के ऊपर सेंसेक्स

Fri, 07 Feb 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 07 Feb 2020 09:26 AM IST
सार

  • शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। 
  • सेंसेक्स 37.36 अंकों की गिरावट के बाद 41,268.67 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.26 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market today Opening little lower sensex above 41000

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 37.36 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 41,268.67 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.10 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के बाद 12,131.85 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हीरो मोटोकॉर्प, जी लिमिटेड, विप्रो, टीसीएस, एचसीएल टेक, टाइटन, यूपीएल, बजाज ऑटो, गेल और ब्रिटानिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा मोटर्स, वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, केटक महिंद्रा बैंक, बीपीसीएल, एल एंड टी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और फार्मा लाल निशान पर खुले। वहीं एफएमसीजी, ऑटो, आईटी और मीडिया हरे निशान पर खुले।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:12 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 88.38 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद 41,394.41 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 13.20 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के बाद 12,151.15 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.26 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया सात पैसे की गिरावट के बाद 71.26 के स्तर पर खुला। इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.19 के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार तेजी पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 163.37 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के बाद 41,306.03 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 44.50 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 12,133.65 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं करने का एलान किया था। रेपो दर 5.15 फीसदी पर बरकरार है। इसलिए कर्ज लेने वालों को कोई राहत नहीं मिली, जिससे शेयर बाजार प्रभावित हुआ था। साथ ही बैंक ने अनुमान जताया था कि वित्त वर्ष 2020-21 में देश की जीडीपी ग्रोथ छह फीसदी रहेगी। केंद्रीय बैंक को भविष्य में मुद्रास्फीति के उच्च बने रहने की भी आशंका है। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 137.78 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 41,280.44 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.45 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 12,139.60 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed