फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today opening in red mark rupee lower against dollar

अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, 811 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Mon, 06 Jan 2020 01:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 06 Jan 2020 01:00 PM IST
सार

  • सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। 
  • बगदाद पर हमले का असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है।
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 72.01 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
share market today opening in red mark rupee lower against dollar

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बगदाद पर हमले का असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। बाजार के खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार गिरावट देखी गई। दोपहर 2:21 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 811.64 अंक यानी 1.96 फीसदी की गिरावट के बाद 40,652.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 243.25 अंक यानी 1.99 फीसदी की गिरावट के बाद 11,983.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले दोपहर 12:57 बजे सेंसेक्स 716.15 अंकों की गिरावट के बाद 40,748.46 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 216.15 अंकों की गिरावट के बाद 12,010.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

दोपहर 12:57 बजे 716 अंक टूटा था सेंसेक्स

दोपहर 12:57 बजे सेंसेक्स 716.15 अंक यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के बाद 40,748.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 216.15 अंक यानी 1.77 फीसदी की गिरावट के बाद 12,010.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

12:08 बजे 40,781.03 के स्तर पर था सेंसेक्स 

वहीं दोपहर 12:08 बजे सेंसेक्स 683.58 अंकों की गिरावट के बाद 40,781.03 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 192.50 अंकों की गिरावट के बाद 12,034.15 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11:15 बजे बाजार में आई थी इतनी गिरावट 

सुबह 11:15 बजे सेंसेक्स 528.96 अंक यानी 1.28 फीसदी की गिरावट के बाद 40,945.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 154.25 अंक यानी 1.26 फीसदी की गिरावट के बाद 12,072.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

सुबह 9:42 बजे 462.08 अंक गिरा था सेंसेक्स

इससे पहले सुबह 9:42 बजे सेंसेक्स 462.08 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के बाद 41,002.53 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 139.40 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के बाद 12,087.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

सुबह 9:28 बजे 41,087.60 के स्तर पर था सेंसेक्स

सुबह 9:28 बजे 377.01 अंक यानी 0.91 फीसदी की गिरावट के बाद 41,087.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 108.30 अंक यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के बाद 12,118.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

150 अंकों की गिरावट पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 151.39 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के बाद 41,313.22 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 63.05 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के बाद 12,163.60 के स्तर पर खुला था। 

इसलिए आई गिरावट

अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के बाहुबली जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराए जाने के बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसका असर शेयर बाजार पर पड़ा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई से बाजार में और उतार-चढ़ाव का जोखिम है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो टाइटन, अडाणी पोर्ट्स, टीसीएस, ओएनजीसी, जी लिमिटेड, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, कोल इंडिया, मारुति, एचडीएफसी, बीपीसीएल, एम एंड एम और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, ऑटो, रियल्टी, मेटल, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 86.27 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 41,378.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 56.05 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के बाद 12,170.60 के स्तर पर था। 

72.01 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 21 पैसे की गिरावट के बाद 72.01 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.80 के स्तर पर ही बंद हुआ था।

शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 61.36 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के बाद 41,565.28 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 35.95 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 12,246.25 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 162.03 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 41,464.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 55.55 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 12,226.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed