Share Market Today: लाल निशान पर हुई बाजार की शुरुआत, 385 अंक लुढ़ककर 40,000 के नीचे खुला सेंसेक्स
- बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला।
- सेंसेक्स 385.17 अंकों की गिरावट के बाद 39,896.03 के स्तर पर खुला।
- डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.75 के स्तर पर खुला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार में लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 385.17 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के बाद 39,896.03 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 84.55 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के बाद 11,713.35 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बीपीसीएल, नेस्ले इंडिया, डॉक्टर रेड्डी और हिंदुस्तान यूनिलीवर हरे निशान पर खुले। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, सिप्ला, टाटा स्टील, इंफ्राटेल, एचडीएफसी, वेदांता लिमिटेड, इंडसइंड बैंक और मारुति लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, ऑटो, रियल्टी, मीडिया, एफएमसीजी, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:12 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 86.31 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 40,194.89 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 59.35 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के बाद 11,738.55 के स्तर पर था।
डॉलर के मुकाबले 71.75 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 13 पैसे की बढ़त के बाद 71.75 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.88 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार में लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 82.03 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के बाद 40,281.20 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 16.20 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के बाद 11,813.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 93.80 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 40,457.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 39.25 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,868.65 के स्तर पर खुला था।