फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today opening in red mark friday

लाल निशान पर खुला बाजार, वोडाफोन-आइडिया के शेयर में भारी गिरावट

Fri, 17 Jan 2020 09:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Jan 2020 09:36 AM IST
सार

  • शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला।
  • सेंसेक्स 56.18 अंकों की गिरावट के बाद 41,876.38 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 70.99 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
share market today opening in red mark friday
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 56.18 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 41,876.38 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25.65 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 12,329.85 के स्तर पर खुला। इस बीच वोडाफोन-आइडिया के शेयर में गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो भारती एयरटेल, रिलायंस, यूपीएल, विप्रो, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, ब्रिटानिया, बजाज फिन्सर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफ्राटेल, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, ग्रासिम, गेल, एचडीएफसी, आईओसी, कोल इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

वोडाफोन-आइडिया के शेयर में गिरावट

आज वोडाफोन-आइडिया के शेयर में 40 फीसदी की गिरावट आई। लेकिन बाद में इसमें रिकवरी देखने को मिली। समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने की वजह से इसके शेयर में बिकवाली तेज हो गई। दोपहर 12:30 बजे 1.40 अंक यानी 23.33 फीसदी की गिरावट के बाद यह 4.60 के स्तर पर था। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 5.40 के स्तर पर खुला था। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया समेत अन्य कंपनियों की पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज की, जिसके बाद कंपनी का शेयर लुढ़का।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल, फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी आईटी और रियल्टी हरे निशान पर खुले। वहीं प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और मीडिया लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 3.54 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के बाद 41,929.02 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 27.10 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 12,328.40 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 70.99 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया छह पैसे की गिरावट के बाद 70.99 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.93 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन मामूली बढ़त पर खुला था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 32.98 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 41,905.71 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 9.70 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 12,353 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स पहली बार 42,000 पर पहुंच गया। इसमें 134.58 अंकों की तेजी आई थी। वहीं निफ्टी 32.35 अंकों की तेजी के बाद 12,375.65 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। 

गुरुवार को 41,932.56 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स

गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 59.83 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के बाद 41,932.56 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 12.95 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद 12,356.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed