फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market today Opening in red mark due to coronavirus fear

बाजार में कोहराम: 1,435 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 83 फीसदी गिरा यस बैंक का शेयर

Fri, 06 Mar 2020 11:16 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 06 Mar 2020 11:16 AM IST
सार

  • शुक्रवार को शेयर बाजार भारी गिरावट पर खुला। 
  • सेंसेक्स 1,435.14 अंकों की गिरावट के बाद 37,035.47 के स्तर पर खुला। 
  • आज यस बैंक और एसबीआई के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Share Market today Opening in red mark due to coronavirus fear
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार भारी गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,435.14 अंक यानी 3.73 फीसदी की गिरावट के बाद 37,035.47 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 403.15 अंक यानी 3.58 फीसदी की गिरावट के बाद 10,865.85 के स्तर पर खुला। महज एक मिनट में निवेशकों के चार लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। 

विज्ञापन


यस बैंक के शेयर में भारी गिरावट
रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को संकट में फंसे यस बैंक पर मौद्रिक सीमा लगा दी। इसके तहत खाताधारक अब यस बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकेंगे। निकासी की यह सीमा 3 अप्रैल, 2020 तक लागू रहेगी। इस घोषणा के बाद आज यस बैंक का शेयर भारी गिरावट पर खुला। पिछले कारोबारी दिन 36.80 के स्तर पर बंद होने के बाद आज यस बैंक का शेयर 33.15 के स्तर पर खुला। इसके बाद सुबह 11:33 बजे यह 30.85 अंक यानी 83.83 फीसदी की गिरावट के बाद 5.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन


एसबीआई के शेयर में भी गिरावट
इसके साथ ही सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों को पूंजी के संकट से जूझ रहे यस बैंक को खरीदने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए मंजूरी दे दी है। इस एलान के बाद आज एसबीआई के शेयर में भी गिरावट देखी जा रही है। 288.50 के स्तर पर बंद होने बाद आज यह 268 के स्तर पर खुला और सुबह 11:33 बजे यह 18.75 अंक यानी 6.50 फीसदी की गिरावट के बाद 269.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कोरोनावायरस की दहशत से भी लुढ़का बाजार
कोरोनावायरस तेजी से चीन के बाहर दुनियाभर में फैल रहा है। भारत में कोरोनावायरस के नए मामले सामने आने से बाजार में गिरावट आई। देश में कोरोनावायरस ग्रस्त मरीजों की संख्या 30 हो चुकी है। इसका बड़ा असर कारोबार पर पड़ रहा है, जिसे लेकर भारत सहित वैश्विक बाजार चिंतित हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वायरस के कारण भारत के व्यापार को 34.8 करोड़ डॉलर (करीब 2,548 करोड़ रुपये) की चपत लग सकती है।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंदुस्तान यूनिलीवर के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें इंडसइंड बैंक, यस बैंक, एसबीआई, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टीस, जी लिमिटेड, टाटा स्टील और कोल इंडिया के शेयर शामिल हैं। 

वैश्विक बाजार भी टूटा
कोरोना संकट बढ़ने से कल के कारोबार में यूएस बाजार करीब तीन फीसदी से ज्यादा फिसल कर बंद हुए। कल डाउ जोंस में 970 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली। एस एंड पी और नैस्डैक भी तीन फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। कोरोना संकट बढ़ने से यूएस बाजार दबाव में दिख रहे हैं। यूएस में 10 साल की बॉन्ड यील्ड रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें मीडिया, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो और मेटल शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 856.65 अंक यानी 2.23 फीसदी की गिरावट के बाद 37,613.96 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 326.35 अंक यानी 2.90 फीसदी की गिरावट के बाद 10,942.65 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 73.94 के स्तर पर खुला रुपया 
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 61 पैसे की गिरावट के बाद 73.94 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 73.33 के स्तर पर बंद हुआ था।

चौथे दिन SBI कार्ड्स के IPO 26.49 गुना सब्सक्राइब
एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) गुरुवार को चौथे दिन तक 26.49 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह दो मार्च को ओपेन हुआ था। एनएसई के डाटा के अनुसार, इश्यू को 263 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। इश्यू साइज 10 करोड़ से अधिक शेयरों का है। अक्तूबर 2017 में जीआईसी आरई के आईपीओ के बाद एसबीआई कार्ड्स का आईपीओ सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स (क्यूआईबी) के लिए बोली लगाने का आखिरी दिन चार मार्च था। क्यूआईबी के लिए ऑफर 57 गुना सब्सक्राइब हुआ। कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे गए शेयरों के लिए 4.74 गुना बोली लगी। कंपनी कर्मचारियों को 75 रुपये का डिस्काउंट ऑफर करेगी। एसबीआई शेयरहोल्डर्स के लिए सुरक्षित शेयर 25.35  गुना सब्सक्राइब हुए हैं। 

गुरुवार को मामूली बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 61.13 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 38,470.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 18 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 11,269 के स्तर पर बंद हुआ था।  


पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 225.73 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 38,635.21 के स्तर पर खुला था। जबकि निफ्टी 70.60 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 11,321.60 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed