फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market today Opening in red mark coronavirus affect increase in share of YES Bank and SBI

लाल निशान पर खुलने के बाद बाजार में आई बढ़त, यस बैंक-SBI के शेयर में भी तेजी

Wed, 11 Mar 2020 12:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 11 Mar 2020 12:10 PM IST
सार

  • बुधवार को लाल निशान पर खुलने के बाद शेयर बाजार में बढ़त देखी गई। 
  • दोपहर 12:01 बजे सेंसेक्स 191.05 अंकों की बढ़त के बाद 35,826 के स्तर पर था। 
  • आज यस बैंक और एसबीआई के शेयर की शुरुआत बढ़त पर हुई।

विज्ञापन
Share Market today Opening in red mark coronavirus affect increase in share of YES Bank and SBI
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को बाजार में आई एतिहासिक गिरावट के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार फिर लाल निशान पर खुला। लेकिन खुलने के बाद इसमें बढ़त देखी गई। दोपहर 12:01 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 191.05 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के बाद 35,826 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.85 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 10,485.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 226.91 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के बाद 35,408.04 के स्तर पर खुला था। वहीं  निफ्टी 68.95 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के बाद 10,382.50 के स्तर पर खुला था। इससे पहले मंगलवार को होली के त्योहार के चलते घरेलू बाजार बंद था। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज रिलायंस, ओएनजीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी और हीरो मोटोकॉर्प हरे निशान पर खुले। वहीं हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, गेल, विप्रो, यूपीएल, टीसीएस, सिप्ला और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


यस बैंक के शेयर में बढ़त
सुबह 9:25 बजे यस बैंक के शेयर में 3.15 अंक यानी 14.82 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। नकदी संकट से जूझ रहे इस बैंक में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 2,450 करोड़ रुपये में 49 फीसदी हिस्सेदारी लेने की बात कही है, जिसके बाद यह तेजी आई। शुरुआती कारोबार में यह 23.35 के स्तर पर खुला था जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 21.25 के स्तर पर बंद हुआ था। दरअसल पिछले सप्ताह रिजर्व बैंक ने संकट में फंसे यस बैंक पर मौद्रिक सीमा लगा दी। इसके तहत खाताधारक अब यस बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकेंगे। निकासी की यह सीमा 3 अप्रैल, 2020 तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई के शेयर में भी आई तेजी
इसके साथ ही आज एसबीआई का शेयर भी तेजी के साथ खुला। इसमें 2.35 अंक यानी 0.93 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में यह 253 के स्तर पर खुला था जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 253.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 

रिलायंस के शेयर में भी दिखी तेजी
पिछले कारोबारी दिन रिलायंस के शेयर में आठ साल में सबसे बड़ी गिरावट आई थी। यह 12 फीसदी से अधिक टूटा था। जबकि आज रिलायंस के शेयर में बढ़त देखी जा रही है। सुबह 9:48 बजे यह 48.95 अंक यानी 4.39 फीसदी की बढ़त के बाद 1,163.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 1,108 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन रिलायंस का शेयर 1,114.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें मीडिया, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो और मेटल शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 166.05 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के बाद 35,468.90 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 117.15 अंक यानी 1.12 फीसदी की गिरावट के बाद 10,334.30 के स्तर पर था। 


डॉलर के मुकाबले 73.81 के स्तर पर खुला रुपया 
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 27 पैसे की बढ़त के बाद 73.81 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 74.08 के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार को बाजार में आई थी एतिहासिक गिरावट
दुनिया में लगातार फैल रहे कोरोनावायरस संक्रमण का आर्थिक गतिविधियों पर असर गहराने से देश दुनिया के शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट आई। बॉम्बे शेयर बाजार का सेंसेक्स 1,941 अंक का गोता लगा गया और इस गिरावट से स्थानीय बाजार में निवेशकों की बाजार हैसियत पर करीब 7 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 538 अंक यानी 4.90 फीसदी की गिरावट के साथ 10,451.45 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed