Sensex Today: बाजार में रौनक बरकरार, 41,000 के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी
- गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला।
- सेंसेक्स 137.78 अंकों की बढ़त के बाद 41,280.44 के स्तर पर खुला।
- डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.24 के स्तर पर खुला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 137.78 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 41,280.44 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.45 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 12,139.60 के स्तर पर खुला। आज आरबीआई बड़ा एलान करेगा, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ सकता है। विश्लेषकों का अनुमान है कि 2020-21 में राजकोषीय घाटा बढ़ने के दबाव के कारण आरबीआई रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सिप्ला, जी लिमिटेड, अडाणी पोर्ट्स, वेदांता लिमिचेड, यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, मेटल, मीडिया, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और फार्मा शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 66.47 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 40,209.13 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 30.85 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के बाद 12,120 के स्तर पर था।
डॉलर के मुकाबले 71.24 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.24 के स्तर पर खुला। इससे पहले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.21 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। यह तेजी तीन दिनों से देखी जा रही है। सेंसेक्स में 339.17 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं निफ्टी में भी 109.50 अंकों का उछाल देखने को मिला। निफ्टी तीन दिनों में 428 अंक चढ़ा है। सेंसेक्स में 1,407 अंकों की तेजी देखने को मिली है। बुधवार को यस बैंक के शेयरों में आठ फीसदी, टाटा स्टील में पांच फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं हीरो मोटो के शेयरों में चार फीसदी की गिरावट आई।
पिछले कारोबारी दिन 100 अंक चढ़कर खुला था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर खुला था। इसके बाद इसमें और तेजी देखी गई। सुबह सवा दस बजे यह 202.56 अंक यानी 0.50 फीसदी बढ़कर यह 40,991.94 पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सुबह सवा दस बजे 59.55 अंक यानी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 12,039.20 पर कारोबार कर रहा था।