फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Share Market News in Hindi Today: Opening in green mark sensex above 41000

Sensex Today: बाजार में रौनक बरकरार, 41,000 के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Thu, 06 Feb 2020 09:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 06 Feb 2020 09:25 AM IST
सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। 
  • सेंसेक्स 137.78 अंकों की बढ़त के बाद 41,280.44 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.24 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Sensex Share Market News in Hindi Today: Opening in green mark sensex above 41000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 137.78 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 41,280.44 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.45 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 12,139.60 के स्तर पर खुला। आज आरबीआई बड़ा एलान करेगा, जिसका सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ सकता है। विश्लेषकों का अनुमान है कि 2020-21 में राजकोषीय घाटा बढ़ने के दबाव के कारण आरबीआई रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सिप्ला, जी लिमिटेड, अडाणी पोर्ट्स, वेदांता लिमिचेड, यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, मेटल, मीडिया, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और फार्मा शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 66.47 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के बाद 40,209.13 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 30.85 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के बाद 12,120 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.24 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.24 के स्तर पर खुला। इससे पहले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.21 के स्तर पर बंद हुआ था।

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। यह तेजी तीन दिनों से देखी जा रही है। सेंसेक्स में 339.17 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं निफ्टी में भी 109.50 अंकों का उछाल देखने को मिला। निफ्टी तीन दिनों में 428 अंक चढ़ा है। सेंसेक्स में 1,407 अंकों की तेजी देखने को मिली है। बुधवार को यस बैंक के शेयरों में आठ फीसदी, टाटा स्टील में पांच फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं हीरो मोटो के शेयरों में चार फीसदी की गिरावट आई। 

पिछले कारोबारी दिन 100 अंक चढ़कर खुला था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर खुला था। इसके बाद इसमें और तेजी देखी गई। सुबह सवा दस बजे यह 202.56 अंक यानी 0.50 फीसदी बढ़कर यह 40,991.94 पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सुबह सवा दस बजे 59.55 अंक यानी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 12,039.20 पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed