हरे निशान पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले 71.31 के स्तर पर रुपया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 120.24 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 41,284 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38.25 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 12,164.80 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यस बैंक, एसबीआई, जी लिमिटेड, ओएनजीसी, अडाणी पोर्ट्स, वेदांता लिमिटेड, आईटीसी, रिलायंस, एम एंड एम और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें इंफ्राटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और विप्रो के शेयर लाल निशान पर खुले हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी, मेटल , आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:12 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 133.32 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 41,297.08 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 46.35 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के बाद 12,172.90 के स्तर पर था।
71.31 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया सपाट स्तर पर 71.31 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.31 के स्तर पर ही बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1.96 अंकों की बढ़त के बाद 41,463.22 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 1.80 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के बाद 12,216.35 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को 41,163.76 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 297.50 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के बाद 41,163.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 88 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के बाद 12,126.55 के स्तर पर बंद हुआ था।