फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today opening in green mark rupee flat as compared to dollar

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला बाजार, रुपये की सपाट शुरुआत

Mon, 30 Dec 2019 09:23 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 30 Dec 2019 09:23 AM IST
सार

  • सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार हरे निशान पर खुला।
  • सेंसेक्स 73.93 अंकों की बढ़त के बाद 41,649.07 के स्तर पर खुला।
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया सपाट स्तर पर खुला।

विज्ञापन
share market today opening in green mark rupee flat as compared to dollar

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 73.93 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 41,649.07 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.85 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 12,269.65 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एम एंड एम, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ब्रिटानिया और गेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, कोल इंडिया, एचसीएल टेक, जी लिमिटेड, बीपीसीएल, इंफोसिस, टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर खुले हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी, मेटल, आईटी, फार्मा, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 111.13 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 41,686.27 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 29.10 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 12,274.90 के स्तर पर था। 

71.35 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया सपाट स्तर पर 71.35 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.35 के स्तर पर ही बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 120.24 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 41,284 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 38.25 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 12,164.80 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को 41,575.14 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

शुक्रवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 411.38 अंक यानी 1.00 फीसदी की बढ़त के बाद 41,575.14 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 119.25 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के बाद 12,245.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed