फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market today Opening in green mark on friday nifty above 12200

शुक्रवार को हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, निफ्टी 12,200 के ऊपर

Fri, 14 Feb 2020 09:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 14 Feb 2020 09:27 AM IST
सार

  • शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।
  • सेंसेक्स 152.60 अंकों की बढ़त के बाद 41,612.39 के स्तर पर खुला। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.30 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market today Opening in green mark on friday nifty above 12200

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 152.60 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 41,612.39 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.60 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 12,203.25 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज यस बैंक, बीपीसीएल, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, जी लिमिटेड, इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, अडाणी पोर्ट्स और बजाज फिन्सर्व के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं डॉक्टर रेड्डी और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी, आईटी, फार्मा, मेटल, पीएसयू बैंक और मीडिया शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट बढ़त पर था। सेंसेक्स 50.40 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के बाद 41,510.19 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 15.50 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 12,190.15 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.30 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.30 के स्तर पर खुला। इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.33 के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 106.11 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के बाद 41,459.79 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 26.55 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 12,174.65 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार

इससे पहले सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 31.12 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के बाद 41,534.78 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 5.10 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के बाद 12,206.30 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed