फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today opening in green mark on 2nd January 2020

साल 2020 के दूसरे कारोबारी दिन भी बढ़त पर खुला बाजार, 71.25 के स्तर पर रुपया

Thu, 02 Jan 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Jan 2020 09:26 AM IST
सार

  • साल 2020 के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर खुला। 
  • सेंसेक्स 77.61 अंकों की बढ़त के बाद 41,383.63 के स्तर पर खुला।
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.25 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
share market today opening in green mark on 2nd January 2020

विस्तार

साल 2020 के दूसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भी शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 77.61 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 41,383.63 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.40 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के बाद 12,205.90 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, वेदांता लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और ब्रिटानिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एम एंड एम, जी लिमिटेड, टाइटन, कोल इंडिया, एनटीपीसी, यूपीएल, एशियन पेंट्स, विप्रो, बीपीसीएल और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 34.25 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 41,340.27 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 16.05 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 12,198.55 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

71.25 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.25 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.22 के स्तर पर ही बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

नए साल के पहले दिन सेंसेक्स में बढ़त देखने को मिली। बाजार खुलने से समय भारतीय बाजार साल के पहले कारोबारी सत्र के शुरुआती दिनों में उच्च स्तर पर चले गए थे। सेंसेक्स 170 अंक बढ़कर 41,425 पर था, जबकि निफ्टी 0.42 फीसदी बढ़कर 12,219 पर था।

वर्ष 2020 के पहले दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार

वर्ष 2020 के पहले दिन बुधवार को बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स 52.28 अंक मजबूत होकर 41,306.02 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी 14.05 अंकों की बढ़त के साथ 12,182.50 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed