फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today opening down on monday sensex above 41000

सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 41,000 के पार

Mon, 23 Dec 2019 09:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 23 Dec 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
share market today opening down on monday sensex above 41000
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 88.91 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 41,592.63 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27.45 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के बाद 12,244.35 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो वेदांता लिमिटेड, यूपीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, बीपीसीएल, जी लिमिटेड, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें रिलायंस, इंफ्राटेल, गेल, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया और ब्रिटानिया के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, मेटल, ऑटो, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:12 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 133.28 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 41,548.26 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 36.35 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के बाद 12,235.45 के स्तर पर था। 

71.13 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.13 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.12 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 73.92 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 41,747.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 9.50 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 12,269.20 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को 41,681.54 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 7.62 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के बाद 41,681.54 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 12.10 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के बाद 12,271.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed