फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today opening high on friday

अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर शेयर बाजार, 41,798 पर पहुंचा सेंसेक्स

Fri, 20 Dec 2019 09:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 20 Dec 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
share market today opening high on friday

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 73.92 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 41,747.84 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.50 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 12,269.20 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स 124.14 अंक उछलकर 41,798.06 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 12.25 अंक चढ़कर अपने 12,271.95 के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो एसबीआई, इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, जी लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, अडाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, वेदांता लिमिटेड और टाइटन के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, ब्रिटानिया, सन फार्मा, एम एंड एम, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और सिप्ला के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, मेटल, ऑटो और पीएसयू बैंक हरे निशान पर खुले। वहीं रियल्टी, फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 72.28 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के बाद 41,746.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 38.05 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 12,259.70 के स्तर पर था। 

71.15 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.15 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.03 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सेंसेक्स करीब 50 अंक की कमजोरी के साथ 41,510 के नीचे और निफ्टी करीब 15 अंक की गिरावट के साथ 12,200 पर खुला था। 

गुरुवार को 41,673.92 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में 115.35 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 41,673.92 पर और निफ्टी 38.05 अंकों की तेजी के साथ 12,259.70 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed