फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market today Opening flat sensex rise while nifty is down

कोरोना के डर से फिर फिसला बाजार, 729 अंक गिरकर 38,000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

Wed, 04 Mar 2020 01:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 04 Mar 2020 01:51 PM IST
सार

  • बुधवार को शेयर बाजार में फिर से भारी गिरावट देखी गई।
  • दोपहर 1:45 बजे सेंसेक्स 729.33 अंकों की गिरावट के बाद 37,894.37 के स्तर पर था। 
  • वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,085.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
Share Market today Opening flat sensex rise while nifty is down
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार में फिर से भारी गिरावट देखी गई। दोपहर 1:45 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 729.33 अंक यानी 1.89 फीसदी की गिरावट के बाद 37,894.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 218.20 अंक यानी 1.93 फीसदी की गिरावट के बाद 11,085.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि देश में अब तक कोरोनावायरस के 28 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसकी वजह से घरेलू बाजार प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 49.06 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 38,672.76 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14.50 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 11,317.80 के स्तर पर खुला था। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज ऑटो, यूपीएल, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाइटन, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और ब्रिटानिया हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टीस, जी लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया, पावर ग्रिड और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी हरे निशान पर खुले। वहीं पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मीडिया और मेटल लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 92.02 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 38,715.72 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 48.05 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के बाद 11,351.35 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 73.07 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 22 पैसे की बढ़त के बाद 73.07 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 73.29 के स्तर पर बंद हुआ था।

मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 

मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 479.68 अंक यानी 1.26 फीसदी की बढ़त के बाद 38,623.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 170.55 अंक यानी 1.53 फीसदी की बढ़त के बाद 11,303.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 442.49 अंक यानी 1.16 फीसदी की बढ़त के बाद 38,586.51 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 146.10 अंक यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के बाद 11,278.85 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 533.71 अंक यानी 1.40 फीसदी की बढ़त के बाद 38,677 के स्तर पर था। जबकि निफ्टी 157.70 अंक यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के बाद 11,290.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed