फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today opening flat rupee also flat as compared to dollar

सपाट स्तर पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले 71.27 के स्तर पर रुपया

Thu, 26 Dec 2019 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Dec 2019 09:29 AM IST
सार

  • सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बाजार सपाट स्तर पर खुला।
  • सेंसेक्स 1.96 अंकों की बढ़त के बाद 41,463.22 के स्तर पर खुला।
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी बढ़त के बाद 12,216.35 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
share market today opening flat rupee also flat as compared to dollar
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.96 अंकों की बढ़त के बाद 41,463.22 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.80 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के बाद 12,216.35 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो यूपीएल, नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, टाटा स्टील, टाइटन, ग्रासिम, सिप्ला, वेदांता लिमिटेड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, रिलायंस, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, जी लिमिटेड, यस बैंक, पावर ग्रिड और विप्रो के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी और मेटल हरे निशान पर खुले। वहीं आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मीडिया और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर खुले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सेंसेक्स 82.54 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के बाद 41,543.80 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 2.70 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के बाद 12,211.85 के स्तर पर था। 

71.27 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया सपाट स्तर पर 71.27 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.27 के स्तर पर ही बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 3.24 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के बाद 41,645.90 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 11.75 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के बाद 12,251 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को 41,461.26 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 181.40 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के बाद 41,461.26 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.75 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 12,212 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed