फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Today: share market today closed on a positive note sensex nifty ended higher on fourth consecutive day

-Sensex Nifty Today: लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 224 अंकों की तेजी

Tue, 11 Aug 2020 05:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 11 Aug 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today: share market today closed on a positive note sensex nifty ended higher on fourth consecutive day
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

वैश्विक बाजारों से मजबूती का संकेत मिलने और विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से आज लगातार चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 224.93 अंक ऊपर 38407.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.46 फीसदी ऊपर 52.35 अंकों की तेजी के साथ 11322.50 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबारियों का कहना है कि अन्य एशियाई बाजारों में मजबूती का रुख रहने और विदेशी कोषों की तरफ से निवेश प्रवाह जारी रहने से कारोबारी धारणा में सुधार रहा। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जेएसडब्ल्यू स्टील, जी लिमिटेड, एक्सिस बैंक, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा स्टील और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यूपीएल, टाइटन, श्री सीमेंट, सिप्ला, डॉक्टर रेड्डी, ग्रासिम, ब्रिटानिया, भारती एयरटेल, इंफ्राटेल और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, आईटी और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, ऑटो और बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 305.63 अंक यानी 0.80 फीसदी ऊपर 38487.71 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.64 फीसदी यानी 72 अंकों की बढ़त के साथ 11342.15 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 141.51 अंक ऊपर 38182.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.54 फीसदी ऊपर 60.65 अंकों की तेजी के साथ 11274.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed