फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market t plus zero settlement Starts Today BSE releases 25 stocks list

BSE: आज से 25 शेयरों की खरीद बिक्री पर उसी दिन सेटलमेंट, बीएसई ने जारी की सूची, वैकल्पिक होगी व्यवस्था

Thu, 28 Mar 2024 06:34 AM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 28 Mar 2024 06:34 AM IST
सार

बीएसई ने टी+0 सेटलमेंट बीटा वर्जन के लिए 25 शेयरों की सूची जारी की है। इनमें अंबुजा सीमेंट्स, अशोक लीलैंड, बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीपीसीएल, बिरलासॉफ्ट, सिप्ला, कोफोर्ज, डिविस लेबोरेटरीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और अन्य शामिल हैं। 

विज्ञापन
Share Market t plus zero settlement Starts Today BSE releases 25 stocks list
BSE - फोटो : PTI

विस्तार

शेयर बाजारों में आज (28 मार्च) से टी+0 सेटलमेंट का नियम लागू होने जा रहा है। बाजार नियामक सेबी की ओर से पेश किया यह नियम शुरुआत में 25 शेयरों पर लागू होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने इन शेयरों की सूची जारी कर दी है। टी+0 सेटलमेंट का मतलब है कि आप जिस दिन शेयरों की खरीद-बिक्री करेंगे, सेटलमेंट भी उसी दिन हो जाएगा। यह वैकल्पिक व्यवस्था सीमित संख्या में ब्रोकरों के लिए उपलब्ध होगी। बाकी के शेयरों पर टी+1 नियम लागू रहेगा।

विज्ञापन


नए ढांचे के तहत वे सभी निवेशक टी+0 निपटान चक्र में भाग लेने के पात्र होंगे, जो बाजार बुनियादी ढांचा संस्थानों की ओर से निर्धारित समयसीमा, प्रक्रिया और जोखिम आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं। टी+0 सेटलमेंट अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। इसमें शेयरों की खरीद-बिक्री का समय सुबह 9.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच होगा। इस पर भी वही निगरानी उपाय लागू होंगे, जो टी+1 निपटान चक्र में शेयरों पर प्रभावी होते हैं।
विज्ञापन


इन 25 शेयरों पर टी+0 सेटलमेंट नियम लागू
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने टी+0 सेटलमेंट बीटा वर्जन के लिए 25 शेयरों की सूची जारी की है। इनमें अंबुजा सीमेंट्स, अशोक लीलैंड, बजाज ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीपीसीएल, बिरलासॉफ्ट, सिप्ला, कोफोर्ज, डिविस लेबोरेटरीज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंडियन होटल्स कंपनी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, एलटीआई माइंडट्री, एमआरएफ, नेस्ले इंडिया, एनएमडीसी, ओएनजीसी, पेट्रोनेट एलएनजी, संवर्धना मदरसन इंटरनेशनल, एसबीआई, टाटा कम्युनिकेशंस, ट्रेंट लि. और यूनियन बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूत होगा जोखिम प्रबंधन
टी+0 सेटलमेंट के जरिये समग्र प्रतिभूति बाजार तंत्र में जोखिम प्रबंधन मजबूत होगा। निवेशकों के लिए लागत, समय दक्षता और शुल्क में पारदर्शिता आएगी।

सेंसेक्स 526 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,100 पार
बैंक, वाहन व पेट्रोलियम शेयरों में लिवाली से बुधवार को शेयर बाजारों में तेजी लौटी। सेंसेक्स 526.01 अंक चढ़कर 72,996.31 पर बंद हुआ। निफ्टी 118.95 अंक उछलकर  22,123.65 पर बंद हुआ। सूचीबद्ध कंपनियों की पूंजी 1.07 लाख करोड़ बढ़कर 383.64 लाख करोड़ पहुंच गई। सेंसेक्स की 30 में 19 कंपनियों के शेयर बढ़त में बंद।

रिलायंस की बाजार पूंजी फिर 20 लाख करोड़ पार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.60 फीसदी चढ़ गए। इससे कंपनी की बाजार पूंजी फिर 20 लाख करोड़ के पार पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed