{"_id":"5bbeda39867a5528296ccafc","slug":"share-market-sunami-make-investor-loss-4-lkah-crore-in-5-minutes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इसलिए गिरा शेयर बाजार, मात्र 5 मिनट में निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
इसलिए गिरा शेयर बाजार, मात्र 5 मिनट में निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की सुबह शेयर बाजार में निवेश करने वाले करोड़ों निवेशकों के लिए सुनामी लेकर आ गई। सुबह के वक्त जैसे ही बाजार खुला, उसके पांच मिनट में निवेशकों के 4 लाख करोड़ से ज्यादा डूब गए। वहीं 1500 कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
134.38 लाख करोड़ का झटका
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर उपलब्ध डाटा के अनुसार इस पर लिस्टेड सभी कंपनियों के शेयरों को 134.38 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। एशियाई बाजार में पांच फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
गिर गए यह एशियाई बाजार
सबसे ज्यादा असर ताइवान के बाजार पर देखने को मिला। वहीं दूसरे स्थान पर जापान का निक्कई, तीसरे स्थान पर कोरिया कोस्पी और शंघाई रहे। शंघाई शेयर बाजार 2014 के बाद सबसे निचले स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। चीन का शेयर बाजार तीन फिसदी गिरावट पर कारोबार करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
75 के करीब पहुंचा रुपया
भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले 74.50 पर कारोबार करते हुए देखा गया। डॉलर को बैंक व निर्यातकों द्वारा लिवाली करने से यह लगातार कमजोर होता जा रहा है।
8 महीने के निचले स्तर पर
अमेरिकी शेयर बाजार पिछले आठ महीने के निचले स्तर पर चला गया। एसएंडपी500 इंडेक्स 3.29 फीसदी गिर गया। वहीं एपल के शेयरों में 4.6 फीसदी की गिरावट बुधवार को देखने को मिली। नैस्डेक 4.08 फीसदी और डाओ जोंस 2.2 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ।