फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Nifty, Sensex Share Price Today: share market started on a positive note on thursday sensex nifty high

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार में तेजी, 195 अंक बढ़कर 36500 के पार खुला सेंसेक्स

Thu, 09 Jul 2020 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 09 Jul 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Nifty, Sensex Share Price Today: share market started on a positive note on thursday sensex nifty high
Nifty Sensex: शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 195.08 अंक यानी 0.54 फीसदी ऊपर 36524.09 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.51 फीसदी यानी 54.70 अंकों की बढ़त के साथ 10760.45 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी, विप्रो, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, ग्रासिम, एनटीपीसी, बजाज ऑटो और यूपीएल के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, गेल, इंफ्राटेल, आईओसी, बीपीसीएल और सन फार्मा के शेयर गिरावट पर खुले। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे लाल निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा और ऑटो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट सपाट पर था। सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 28.98 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 36357.99 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 67.50 अंक यानी 0.63 फीसदी ऊपर 10773.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। जबकि इससे पहले लगातार पांच दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त देखी जा रही थी। कल सेंसेक्स 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 345.51 अंक नीचे 36329.01 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.87 फीसदी गिरकर 93.90 अंक नीचे 10705.75 के स्तर पर बंद हुआ था।


बुधवार को सपाट स्तर पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 17.10 अंक यानी 0.05 फीसदी नीचे 36657.42 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.05 फीसदी यानी 5.80 अंकों की बढ़त के साथ 10805.45 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed