{"_id":"5951df434f1c1bc16d8b47de","slug":"share-market-soars-in-last-week-before-gst-rollout","type":"story","status":"publish","title_hn":"174 अंक टूटा सेंसेक्स, 9500 पर पहुंचा निफ्टी, भारी बिकवाली से दिखा असर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
174 अंक टूटा सेंसेक्स, 9500 पर पहुंचा निफ्टी, भारी बिकवाली से दिखा असर
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : self
शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि से पूरे देश में लागू होने वाले गुड्स एंड सर्विस टैक्स से पहले शेयर बाजार तेजी के साथ खुले, लेकिन दोपहर में लुढ़क गए। बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी में क्रमशः 174 और 63 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए देखे गए। सेंसेक्स 30960 अंक और निफ्टी 9500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इन इंडेक्स में पहले दिखी बढ़त, फिर गिरावट
शेयर बाजार में सुबह के वक्त जिन इंडेक्स में बढ़त देखी गई ती वो भारी बिकवाली के चलते गिर गए। जो इंडेक्स लाल निशान पर हैं उनमें ऑटो, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शामिल हैं। केवल एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते हुए देखा गया।
जिन शेयरों के इंडेक्स में सुस्ती देखने को मिली उनमें बैंक निफ्टी 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 23515 के आसपास नजर आ रहा है। वहीं आईटी, पीएसयू बैक और एनर्जी शेयरों में कमजोरी आई है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.6 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.13 फीसदी और एनर्जी इंडेक्स 0.17 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
4 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 64.48 के स्तर पर खुला।