शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी थमी, सोना 170 रुपये हुआ महंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। सेंसेक्स-निफ्टी कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं मांग में बढ़ोतरी होने से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 318.18 अंक गिरकर 38897.46 और निफ्टी 90.60 अंकों की गिरावट के साथ 11600 के नीचे बंद हुआ। छोटे-मझोले शेयरों से भी बाजार को कोई सहारा नहीं मिला। बीएसई के सभी इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। ऑटो, मेटल में भारी बिकवाली रही।
निफ्टी के ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा कमजोरी देखऩे को मिली है। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 2.75 फीसदी., मेटल इंडेक्स 2.46 फीसदी, और आईटी इंडेक्स 1.13 फीसदी टूटकर बंद हुए है।
910 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत
दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में 910 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला और यह 41,100 रुपये के भाव पर बिकी। वहीं सोने की कीमत 170 रुपये की तेजी के साथ 35,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
सोना बिटुर 35,500 रुपये प्रति दस ग्राम
गिन्नी 27,400 रुपये प्रति आठ ग्राम
चांदी हाजिर 41,100 रुपये प्रति किलोग्राम
चांदी वायदा 40,405 रुपये प्रति किलोग्राम
सिक्का लिवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा
सिक्का बिकवाली 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा