फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex Today, Nifty Share Market News in Hindi: sensex opening in red mark nifty below 9000

Sensex Today: शेयर बाजार में रिकवरी, हरे निशान पर सेंसेक्स-निफ्टी, रिकॉर्ड नए निचले स्तर पर रुपया

Thu, 16 Apr 2020 02:16 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 16 Apr 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
BSE Sensex Today, Nifty Share Market News in Hindi: sensex opening in red mark nifty below 9000
शेयर बाजार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 290.73 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 30089.08 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.15 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 8849.15 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.12 PM -
254.64 अंक (0.84 फीसदी) बढ़कर सेंसेक्स 30635.45 के स्तर पर और 80.15 अंक (0.90 फीसदी) की तेजी के बाद निफ्टी 9005.45 के स्तर पर है।
1.11 PM - सेंसेक्स 293.38 अंकों की बढ़त के बाद 30673.19 के स्तर पर है। निफ्टी 92.6 अंक (1.04 फीसदी) की तेजी के बाद 9017.90 के स्तर पर है।
विज्ञापन

11.30 AM - बीएसई का सेंसेक्स 225.39 अंकों की तेजी के साथ 30605.20 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी बढ़त देखी गई। एनएसई का निफ्टी 48.15 अंक यानी 0.54 फीसदी बढ़कर 8973.45 के स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10.53 AM - सेंसेक्स 116.95 अंकों की गिरावट के साथ 30262.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 22.35 अंक नीचे 8902.95 के स्तर पर है।



दुनियाभर के बाजारों में गिरावट
बुधवार को वैश्विक बाजारों में आई गिरावट की वजह से शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजार में गिरावट आई। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 445.41 अंक नीचे 23,504.30 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.44 फीसदी गिरावट के साथ 122.56 अंक नीचे 8,393.18 पर बंद हुआ। एसएंडपी 2.20 फीसदी गिरावट के साथ 62.70 पॉइंट नीचे 2,783.36 पर बंद हुआ। साथ ही फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली और जापान के शेयर बाजारों में भी गिरावट देखी गई। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.07 फीसदी बढ़त के साथ 2.08 अंक ऊपर 2,813.26 पर बंद हुआ।

कोरोना से भी प्रभावित हुआ बाजार
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है जबकि 414 लोगों की मौत हो चुकी है। 1489 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे गिरा
घरेलू शेयर बाजारों के गिरावट में खुलने तथा देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 36 पैसे गिरकर रिकॉर्ड नए निचले स्तर पर रहा। रुपया नरमी के साथ 76.75 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 36 पैसे गिरकर 76.80 प्रति डॉलर पर आ गया। यह इसका नया सर्वकालिक निचला स्तर है। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम को देखते हुए निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर जा रहे हैं। ऐसे में डॉलर की खरीद बढ़ने से अन्य मुद्राओं पर दबाव है। रुपया बुधवार को 76.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज एनटीपीसी, ओएनजीसी, वेदांता लिमिटेड, रिलायंस, सिप्ला, एचसीएल टेक और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफ्राटेल, विप्रो, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले। 


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मेटल, फार्मा, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 284.30 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के बाद 30095.51 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 74.05 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के बाद 8851.25 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में 600 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार के दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 31,400.36 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 639.83 अंक या 2.08 फीसदी बढ़कर 31,329.85 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 187.20 अंक या 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,181.05 अंक पर था। 

बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद था। सेंसेक्स 310.21 अंक यानी 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 30379.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 68.55 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 8925.30 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed