फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing sensex nifty at record high all sectors ended high

Sensex Nifty Today: RBI के फैसलों से गुलजार हुआ बाजार, नई ऊंचाइयों पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी

Fri, 04 Dec 2020 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 04 Dec 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing sensex nifty at record high all sectors ended high
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा गवर्नर शक्तिकांत दास ने की, जिसके बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने नई ऊंचाइयों को छुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.00 फीसदी की तेजी के साथ 446.90 अंक ऊपर 45079.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.95 फीसदी (124.65 अंक) की तेजी के साथ 13258.55 के स्तर पर बंद हुआ। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार, बॉन्ड और मुद्रा बाजार बंद थे। 

विज्ञापन


शक्तिकांत दास ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं
केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मौद्रिक नीति समिति द्वारा लिए गए फैसलों की घोषणा की। आरबीआई ने रेपो रेट चार फीसदी पर स्थिर रखी है। रिवर्स रेपो रेट और बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पूरे वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ -7.5 फीसदी रह सकती है। आरबीआई ने अगली तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 0.10 फीसदी कर दिया है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति तीसरी तिमाही में 6.8 फीसदी और चौथी तिमाही में 5.8 फीसदी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंडाल्को, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी लाइफ, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, बीपीसीएल और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, आईटी, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, रियल्टी, ऑटो और मेटल शामिल हैं।  

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 267.47 अंक यानी 0.61 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त के साथ 44,149.72 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.90 अंक यानी 0.85 फीसदी उछलकर 12,968.95 अंक पर पहुंच गया। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 


बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 98.43 अंक (0.22 फीसदी) ऊपर 44731.08 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 35.30 अंकों की तेजी (0.27 फीसदी) के साथ 13169.20 पर खुला था। 

गुरुवार को मामूली बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 14.61 अंक ऊपर 44632.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.15 फीसदी (20.15 अंक) की तेजी के साथ 13133.90 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed