{"_id":"5fb3a5188ebc3e9bbb18e0be","slug":"share-market-sensex-nifty-today-closing-on-positive-note-after-coronavirus-vaccine-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: कोरोना वैक्सीन की खबर से झूमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशक मालामाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: कोरोना वैक्सीन की खबर से झूमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, निवेशक मालामाल
Tue, 17 Nov 2020 03:55 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 17 Nov 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की एक और वैक्सीन के सफल ट्रायल की खबर से दुनियाभर के बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली है। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 314.73 अंक ऊपर 43952.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.74 फीसदी (93.95 अंक) की बढ़त के साथ 12874.20 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 44,161.16 और निफ्टी 12,934.05 के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया था। शुरुआती पांच मिनट में ही निवेशकों ने 71 हजार करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।
विज्ञापन
मालूम हो कि अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना इंक ने कहा है कि उसकी प्रयोगात्मक वैक्सीन कोविड-19 की रोकथाम में 94.5 फीसदी प्रभावी पाई गई है, जिससे बाजार में तेजी बरकरार है। 16 नवंबर 2020 को दिवाली बलिप्रतिपदा के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था।
विज्ञापन
सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। अवकाश से प्रभावित सप्ताह में घरेलू स्तर पर किसी बड़े कारक की अनुपस्थिति में इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों के वैश्विक संकेतों से संचालित होने का अनुमान है। विश्लेषकों ने यह अनुमान व्यक्त किया है।
बीते सप्ताह शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिला कर 1,90,571.55 करोड़ रुपये बढ़ गया। इससे निवेशकों की सकारात्मक भावना का पता चलता है। पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,744.92 अंक यानी 4.16 फीसदी और एनएसई का निफ्टी 516.70 अंक यानी 4.20 फीसदी बढ़ा।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ, टाटा स्टील, एसबीआई और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प, एनटीपीसी, आईओसी और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, फार्मा, आईटी और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।
हरे निशान पर खुला था बाजार
सेंसेक्स 319.77 अंक (0.73 फीसदी) ऊपर 43957.75 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 82.20 अंकों की बढ़त (0.64 फीसदी) के साथ 12862.50 पर हुई थी।
मुहूर्त कारोबार में आई थी जोरदार तेजी
हिंदू संवत वर्ष 2077 की शुरुआत के विशेष मुहूर्त व्यापार सत्र में शनिवार को दोनों सूचकांक सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। दिवाली के शुभ अवसर पर सेंसेक्स 194.98 अंक (0.45 फीसदी) ऊपर 43637.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी की शुरुआत 50.60 अंकों की बढ़त (0.40 फीसदी) के साथ 12770.60 पर बंद हुआ था। इस दौरान निवेशकों को करीब 1.24 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।