फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark share indices settled in red mark

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर खुलने के बाद लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Wed, 06 Jan 2021 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 06 Jan 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark share indices settled in red mark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में एक बार फिर लॉकडाउन की आशंका और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रिकॉर्ड स्तर पर खुलने के बाद यह लाल निशान पर बंद हुआ। इससे पहले कई दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी बरकरार थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 263.72 अंक नीचे 48174.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.25 अंक (0.38 फीसदी) की गिरावट के साथ 14146.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। इसके साथ ही एशियाई बाजार में आज सुस्ती रही। इसमें जापान का निक्केई इंडेक्स गिरावट के साथ, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हेंगसेंग के बाजार सपाट बंद हुए हैं। निवेशक बाजार के प्रमुख शेयरों को बेच रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज पावर ग्रिड, हिंडाल्को, गेल, श्री सीमेंट और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, आईटीसी, रिलायंस, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल, बैंक, मीडिया, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विसेज हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा लाल निशान पर।

2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में वृद्धि के साथ खुला था। 48,616.66 के रिकॉर्ड स्तर पर खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 113.07 अंक चढ़कर 48,550.85 पर और निफ्टी 38.95 अंक बढ़कर 14,238.45 पर पहुंचा गया था। 


मंगलवार को उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों में उत्साह दिखा और यह हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 260.98 अंक ऊपर 48437.78 के स्तर पर बंद हुआ और निफ्टी 66.60 अंक (0.47 फीसदी) की बढ़त के साथ 14199.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed