फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark share indices settled at all time highs

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार ने फिर रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 48000 के पार, निफ्टी ने भी किया कमाल

Mon, 04 Jan 2021 03:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 04 Jan 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark share indices settled at all time highs
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना के टीकों के आपात उपयोग की मंजूरी से निवेशकों में उत्साह है। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और यह उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 307.82 अंक ऊपर 48176.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.40 अंक (0.82 फीसदी) की बढ़त के साथ 14132.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन



विज्ञापन


पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 895.44 अंक यानी 1.90 फीसदी मजबूत हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आई तेजी
देश में कोरोना के दो वैक्सीन- भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड को आपात्कालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल गई है। साथ ही दिसंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर होने का अनुमान है, जिससे बाजार में तेजी आई। 

कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?

  • मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। 
  • इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 
  • 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 
  • 18 नवंबर को 44180 के स्तर पर पहुंचा। 
  • चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया और 45079 पर बंद हुआ। 
  • 11 दिसंबर को सेंसेक्स 46 हजार के ऊपर 46099 के स्तर पर बंद हुआ और 14 दिसंबर को यह 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान निफ्टी 13558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। 
  • 28 दिसंबर को सेंसेक्स उछलकर 47353 पर बंद हुआ था।
  • चार जनवरी यानी आज सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया है और यह पहली बार 48000 के ऊपर 48176.80 पर बंद हुआ।

2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टीसीएस, हिंडाल्को, टाटा स्टील, ओएनजीसी औऱ इचर मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक और प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, ऑटो और मेटल शामिल हैं।

शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में उछाल
पिछले सप्ताह देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों से सात के बाजार पूंजीकरण में कुल मिलाकर 75,845.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक को हुआ। इनके साथ ही टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बाजाज फाइनेंस लाभ में रहीं। दूसरी तरफ रिलायंस इंडसट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और भारतीय एयरटेल के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में गिरावट दर्ज की गई। मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इंफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज, फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।



रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 236.65 अंक (0.49 फीसदी) ऊपर 48,105.63 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.53 फीसदी (74.40 अंक) ऊपर 14,092.90 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 117.65 अंक ऊपर 47868.98 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 36.75 अंक (0.26 फीसदी) की बढ़त के साथ 14018.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed