फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   -Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark sensex settled at record high sensex above 49500

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी रचा इतिहास

Tue, 12 Jan 2021 03:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 12 Jan 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
-Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark sensex settled at record high sensex above 49500
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : ANI

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 247.79 अंक ऊपर 49517.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 78.70 अंक (0.54 फीसदी) की तेजी के साथ 14563.45 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स और निफ्टी के बंद होने का रिकॉर्ड स्तर है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 913.53 अंक यानी 1.90 फीसदी मजूत हुआ जबकि निफ्टी में 328.75 अंक यानी 2.34 फीसदी की तेजी आई।

विज्ञापन


ट्विटर के शेयरों में गिरावट
अमेरिका में कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा हिंसा के चलते सोमवार को सोशल मीडिया और दूसरी टेक कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट हुई। इस घटना के बाद ट्वीटर ने ट्रंप के ट्विटर खाते, जिसके 8.9 करोड़ फॉलोवर हैं, को स्थाई रूप से बंद करने का एलान किया। इस घोषणा के बाद ट्विटर के शेयर 6.4 फीसदी गिरकर बंद हुए। ट्विटर ने आशंका जताई थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति आगे भी हिंसा भड़का सकते हैं। एपल, अमेजन, अल्फाबेट के शेयर भी सोमवार को दो फीसदी से अधिक गिरे। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, गेल, भारती एयरटेल, एसबीआई और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एशियन पेंट्स, टाइटन, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज और ऑटो शामिल हैं।

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभवित होगा बाजार
विश्लेषकों ने अनुमान जताया है कि घरेलू शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह मुद्रास्फीति और अन्य आर्थिक आंकड़ों की घोषणा तथा कंपनियों के तिमाही परिणाम के अलावा वैश्विक रुख से तय होगी। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख, कोविड-19 टीके से जुड़ी खबरों और आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार पिछले सप्ताह लगभग हर दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। पिछले कुछ सप्ताह से बाजार में तेजी की यही प्रवृत्ति रही है। इस सप्ताह इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड जैसी कंपनियों के तिमाही परिणाम जारी होने हैं।

2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

लाल निशान पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 101.75 अंक (0.21 फीसदी) नीचे 49,167.57 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 26.80 अंक (0.19 फीसदी) नीचे 14,458 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 49000 के पार नए शिखर पर पहुंचा था। 


सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ 486.81 अंक ऊपर 49269.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 137.50 अंक (0.96 फीसदी) की तेजी के साथ 14484.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed