फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended marginally lower

उच्चतम स्तर पर खुलने के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली गिरावट पर बंद

Tue, 16 Feb 2021 04:26 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 16 Feb 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended marginally lower
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : PTI

उच्चतम स्तर पर खुलने के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 49.96 अंक (0.10 फीसदी) नीचे 52104.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15313.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज पावर ग्रिड, ओएनजीसी, टाटा स्टील, हिंडाल्को और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इचर मोटर्स, नेस्ले इंडिया और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, पीएसयू बैंक, मेटल और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज पावर ग्रिड, ओएनजीसी, टाटा स्टील, हिंडाल्को और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इचर मोटर्स, नेस्ले इंडिया और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, पीएसयू बैंक, मेटल और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

आज उच्चतम स्तर पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 308.17 अंक (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 52462.30 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 56.57 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 15,371.45 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार 
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 609.83 अंक (1.18 फीसदी) ऊपर 52154.13 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 151.40 अंक यानी 1.00 फीसदी की तेजी के साथ 15314.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed