फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended lower sensex down by 1939 points

शेयर बाजार में हाहाकार: 1939 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में भी भारी गिरावट

Fri, 26 Feb 2021 04:10 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 26 Feb 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: Indian benchmark ended lower sensex down by 1939 points
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। अमेरिकी बाजारों में बिकवाली के चलते दुनियाभर के शेयर बाजार धड़ाम हुए, जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1939.32 अंक यानी 3.80 फीसदी की गिरावट के साथ 49099.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 568.20 अंक यानी 3.76 फीसदी नीचे 14529.15 के स्तर पर बंद हुआ। दरअसल, अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने और टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के चलते प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए।

विज्ञापन


इससे पहले एक दिन में इतनी बड़ी गिरावट चार मई 2020 को देखने को मिली थी, जब इंडेक्स दो हजार अंकों से ज्यादा फिसला गया था। आज बाजार की इस भारी गिरावट में निवेशकों के छह लाख करोड़ रुपये डूब गए। 25 फरवरी को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,06,18,471.67 करोड़ रुपये था। जबकि आज यह घटकर 2,00,64,472.99 करोड़ रुपये रह गया। निवेशकों को हर मिनट 1,450 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
विज्ञापन


वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट
अमेरिकी बाजारों में आई भारी बिकवाली के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट है। नैस्डैक इंडेक्स 478 अंकों की गिरावट के साथ 13,119 पर बंद हुआ था और डाउ जोंस 559 अंक नीचे बंद हुआ था। जापान का निक्केई इंडेक्स 737 अंक नीचे 29,430 पर है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 771 अंक नीचे 29,303 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स दो-दो फीसदी नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में ओएनजीसी, एम एंड एम, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, पीएसयू बैंक, बैंक, फार्मा, प्राइवेट बैंक, मेटल, ऑटो, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

आज घोषित होंगे जीडीपी के आंकड़े
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर तिमाही) के जीडीपी के आंकड़े आज घोषित होंगे। महामारी और उससे जुड़े लॉकडाउन के कारण पहली दो तिमाहियों में जीडीपी में भारी गिरावट आई थी। पहली तिमाही में देश की जीडीपी 23.9 फीसदी गिरी थी और दूसरी तिमाही में यह 7.5 फीसदी रही थी। 

भारी गिरावट के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 917.24 अंक (1.80 फीसदी) की गिरावट के साथ 50122.07 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 267.80 अंक यानी 1.77 फीसदी नीचे 14829.60 के स्तर पर खुला था। दोपहर 12.14 बजे बीएसई का सेंसेक्स 1666.55 अंकों की भारी गिरावट के साथ 49372.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी 468.95 अंक नीचे 14628.40 के स्तर पर था।


गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार 
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 257.62 अंक यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 51039.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 115.35 अंक यानी 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 15097.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed