फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended little ligher sensex up by 7 points

शेयर बाजार: पांच दिन बाद आज थमा गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली तेजी

Tue, 23 Feb 2021 04:35 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 23 Feb 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended little ligher sensex up by 7 points
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : PTI

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में मामूली तेजी आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 7.09 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 49751.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 14707.80 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार पांच दिनों से शेयर बाजार गिरावट पर बंद हो रहा था। दो फरवरी के बाद 22 फरवरी को पहली बार सेंसेक्स 50 हजार के नीचे बंद हुआ था। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में जोरदार गिरावट से निवेशकों की 3.7 लाख करोड़ रुपये की पूंजी डूब गई। कल सेंसेक्स में पिछले दो माह में यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी।

विज्ञापन


रिलायंस के शेयर में उछाल
रिलायंस के शेयर में आज उछाल आया। 2048 के स्तर पर खुलने के बाद यह 18.05 अंक (0.90 फीसदी) की तेजी के साथ 2026.15 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 2008.10 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13.32 लाख करोड़ रुपये है। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपने तेल-से-रसायन कारोबार के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई में डिमर्जर की रूपरेखा का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी ने शेयरधारकों और ऋणदाताओं से मंजूरी मांगी है। कंपनी को उम्मीद है कि आगामी वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक इसके लिए मंजूरी मिल जाएगी। इस घोषणा के बाद कंपनी का शेयर उछला।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं अडाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, बजाज ऑटो और डिविस लैब के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं मेटल, आईटी, ऑटो, मीडिया, रियल्टी और एफएमसीजी हरे निशान पर।

बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 225.67 अंक (0.45 फीसदी) की बढ़त के साथ 49,969.99 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 68.30 अंक यानी 0.47 फीसदी ऊपर 14,744 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
सोमवार को सेंसेक्स 1145.44 अंक (2.25 फीसदी) नीचे 49744.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 306.05 अंक यानी 2.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14675.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed