{"_id":"5a60255c4f1c1b1d368b50d1","slug":"share-market-sensex-nifty-open-at-fresh-record-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में आज फिर उछाल, 35,435 पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी छुआ रिकॉर्ड स्तर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में आज फिर उछाल, 35,435 पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी ने भी छुआ रिकॉर्ड स्तर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
sensex
शेयर बाजार में गुरुवार को भी उछाल देखने को मिल रहा है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छुआ है। 353.69 प्वाइंट्स की उछाल के साथ सेंसेक्स 35 हजार के पार हो गया। इस तरह सेंसेक्स ने 35,435.51 का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर बनाया है। वहीं, 89.35 प्वाइंट्स की बढ़त के साथ निफ्टी ने 10,877.90 का रिकॉर्ड स्तर छुआ।
इससे पहले बुधवार को भी सेंसेक्स ने 35 हजार का आंकड़ा पार कर लिया था। बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 310 अंक उछलकर पहली बार 35,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। वहीं चौतरफा लिवाली से एनएसई निफ्टी भी अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को भी सेंसेक्स ने 35 हजार का आंकड़ा पार कर लिया था। बुधवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 310 अंक उछलकर पहली बार 35,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। वहीं चौतरफा लिवाली से एनएसई निफ्टी भी अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स ने 26 दिसंबर को 34,000 का मुकाम हासिल किया था और महज 17 कारोबारी सत्र के बाद ही वह 35,000 को पार कर गया। निफ्टी 88.10 अंकों की तेजी के साथ रिकॉर्ड 10,788.55 पर बंद हुआ था। बुधवार को सेंसेक्स ने 35,118.61 का और निफ्टी ने 10,803 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर भी छुआ था। अन्य मुद्राओं के मुकाबले रुपये में दर्ज की गई मजबूती का भी बाजार में लिवाली पर सकारात्मक असर रहा।Sensex at 35,435.51 up by 353.69 points, Nifty at 10,877.90 up by 89.35 points.
— ANI (@ANI) January 18, 2018
विज्ञापन