फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on tuesday on positive note

विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच जोरदार बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 477 अंकों की तेजी

Tue, 18 Aug 2020 03:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 18 Aug 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on tuesday on positive note
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच आज दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 477.54 अंक ऊपर 38528.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.23 फीसदी ऊपर 138.25 अंकों की तेजी के साथ 11385.35 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत
अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से निवेशकों की धारणा में सुधार के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 74.76 (आरंभिक आंकड़ा) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में एक सीमित दायरे में घट-बढ़ हुई। रुपया सुबह 74.78 पर खुला और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले 12 पैसे का लाभ दर्शाता 74.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 74.88 रुपये प्रति डॉलर था। 

विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज ग्रासिम, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, जी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एसियन पेंट्स और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बीपीसीएल, सिप्ला, टेक महिंद्रा, गेल, एचसीएल टेक, आईओसी, बजाज ऑटो, सन फार्मा, पावर ग्रिड और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विस, मेटल, प्राइवेट बैंक, आईटी, ऑटो, मीडिया, रियल्टी और एफएमसीजी शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 36.76 अंक यानी 0.10 फीसदी ऊपर 38087.54 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.20 फीसदी यानी 22 अंकों की बढ़त के साथ 11269.10 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन भारी बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 173.44 अंक ऊपर 38050.78 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.72 फीसदी ऊपर 81 अंकों की तेजी के साथ 11259.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed