फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on thursday on negative note rupee lower against dollar

शेयर बाजार पर बिकवाली हावी, डॉलर के मुकाबले 20 पैसे लुढ़का रुपया

Thu, 20 Aug 2020 03:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 20 Aug 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on thursday on negative note rupee lower against dollar
शेयर बाजार में गिरावट

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के निराशाजनक आर्थिक परिदृश्य की बात कहने के बाद वैश्विक बाजारों में निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुईं, जिसका असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिला और आज दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 394.40 अंक नीचे 38220.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.84 फीसदी नीचे 96.20 अंकों की गिरावट के साथ 11312.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


रुपया 20 पैसे टूटा
अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के चलते रुपया गुरुवार को 20 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75 रुपये के स्तर से नीचे बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कोविड-19 की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए अर्थव्यवस्था पर इसके गहरे प्रकोप के संकेत दिए हैं। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मजबूत डॉलर, कमजोर घरेलू शेयर बाजार और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी से निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुईं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.02 के भाव पर बंद हुई, जो 74.82 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे कम है। दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 74.93 के ऊपरी स्तर और 75.05 के निचले स्तर को छुआ। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एनटीपीसी, ओएनजीसी, कोल इंडिया, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, जी लिमिटेड, आईओसी, हिंडाल्को, हीरो मोटोकॉर्प, सिप्ला, टाटा स्टील और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचसीएल टेक, डॉक्टर रेड्डी, श्री सीमेंट, ब्रिटानिया, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, एशियन पेंट्स, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मेटल, फार्मा, मीडिया और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विस, प्राइवेट बैंक, आईटी, ऑटो और एफएमसीजी लाल निशान पर।

लाल निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार गिरावट पर हुई थी। सेंसेक्स 393.86 अंक यानी 1.02 फीसदी नीचे 38220.93 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.96 फीसदी यानी 109.96 अंकों की गिरावट के साथ 11299.30 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 86.47 अंक ऊपर 38614.79 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.20 फीसदी ऊपर 23.05 अंकों की तेजी के साथ 11408.40 के स्तर पर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed