{"_id":"5f4787708ebc3e4adf3fafce","slug":"share-market-sensex-nifty-closing-on-thurday-on-positive-note-rupee-higher-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, आरबीआई गवर्नर की टिप्पणी के बाद रुपये में तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, आरबीआई गवर्नर की टिप्पणी के बाद रुपये में तेजी
Thu, 27 Aug 2020 03:44 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 27 Aug 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरिवेटिव बाजार में मासिक सौदे काटने से पहले वित्तीय शेयरों में बढ़त और विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 39.55 अंक ऊपर 39113.47 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.08 फीसदी ऊपर 9.65 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11559.25 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
रुपया 48 पैसे की जोरदार तेजी के साथ 73.82 पर बंद
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की टिप्पणी के बाद गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे की जोरदार तेजी के साथ 73.82 के स्तर पर बंद हुआ। दास ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते उपजे मौजूदा हालात से निपटने के लिए आरबीआई की तरकश के तीर खत्म नहीं हुए हैं, जिसमें दर में कटौती या अन्य नीतिगत उपाए शामिल हैं।
विज्ञापन
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मु्द्रा 74.30 पर खुली और इसने जल्द ही तेजी का रुख दर्शाते हुए उल्लेखनीय बढ़त हासिल कर ली और अंत में डॉलर के मुकाबले 73.82 के स्तर पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 48 पैसे अधिक है। दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.81 का ऊपरी स्तर और 74.36 का निचला स्तर देखा।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की आवक जारी रहने, घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने रुपये का समर्थन किया और निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 1,581.31 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। ब्रेंट क्रूड वायदा 0.15 फीसदी बढ़कर 45.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, एसबीआई, ग्रासिम, एचडीएफसी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, मारुति, सिप्ला और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंफोसिस, एनटीपीसी, डॉक्टर रेड्डी, एचसीएल टेक, टीसीएस, ब्रिटानिया, इंप्राटेल, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, रियल्टी मेटल, मीडिया, बैंक, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विस, प्राइवेट बैंक और ऑटो शामिल हैं।
हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 185.64 अंक यानी 0.48 फीसदी ऊपर 39259.56 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.48 फीसदी यानी 55.85 अंकों की बढ़त के साथ 11605.45 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
कल बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के दौरान 39,111.55 अंक के दिन के उच्च सतर को छूने के बाद कारोबार की समाप्ति पर 230.04 अंक यानी 0.59 फीसदी बढ़कर 39,073.92 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 77.35 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 11,549.60 पर बंद हुआ।