फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: closing on positive note sensex and nifty ended higher for consecutive tenth day

Sensex Nifty Today: 10वें दिन भी सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी में भी उछाल

Wed, 14 Oct 2020 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 14 Oct 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: closing on positive note sensex and nifty ended higher for consecutive tenth day
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में बढ़त जारी रही। स्थानीय शेयर बाजार में आज लगातार 10वें कारोबारी सत्र में लाभ दर्ज किया गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 169.23 अंक ऊपर 40794.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.31 फीसदी (36.55 अंक) की बढ़त के साथ 11971.05 के स्तर पर बंद हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में हालिया सुधार सरकार की ओर से प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद के बीच दर्ज हुआ है। हालांकि, प्रोत्साहन उपायों से निवेशक खुश नहीं हैं। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज फाइनेंस, एसबीआई लाइफ, बजाज फिन्सर्व, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं विप्रो, एनटीपीसी, ओएनजीसी, कोल इंडिया और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, आईटी और ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, मीडिया, रियल्टी और शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली गिरावट पर खुला था बाजार
सेंसेक्स की शुरुआत आज 65.45 अंक यानी 0.16 फीसदी नीचे 40560.06 के स्तर पर हुई। वहीं निफ्टी 0.14 फीसदी यानी 17.10 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11917.40 के स्तर पर खुला।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन लगातार नौवें दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 31.71 अंक ऊपर 40625.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.03 फीसदी (3.55 अंक) की बढ़त के साथ 11934.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed