फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: closing on positive note for fifth consecutive day sensex up by 304 points

Sensex Nifty Today: लगातार पांचवे दिन बाजार में तेजी, 304 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बहार

Wed, 07 Oct 2020 04:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 07 Oct 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: closing on positive note for fifth consecutive day sensex up by 304 points
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : ANI

शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह बढ़त पर बंद हुआ। यह लगातार पांचवे कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 304.38 अंक ऊपर 39878.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.66 फीसदी (76.45 अंक) की बढ़त के साथ 11738.85 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाइटन, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति, रिलायंस, ओएनजीसी, श्री सीमेंट विप्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं बजाज फाइनेंस, बीपीसीएल, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, सन फार्मा, गेल, कोल इंडिया और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, मीडिया और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, ऑटो, प्राइवेट बैंक, आईटी, फाइनेंस सर्विसेज और बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली गिरावट पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 23.59 अंक यानी 0.06 फीसदी नीचे 39550.98 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.01 फीसदी यानी 1.50 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11660.90 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.54 फीसदी की बढ़त के साथ 600.87 अंक ऊपर 39574.57 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.38 फीसदी (159.05 अंक) की बढ़त के साथ 11662.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed