फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on monday on positive note after falling for three days

तीन दिनों की गिरावट के बाद आज हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 173 अंकों की तेजी

Mon, 17 Aug 2020 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 17 Aug 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on monday on positive note after falling for three days
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 173.44 अंक ऊपर 38050.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.72 फीसदी ऊपर 81 अंकों की तेजी के साथ 11259.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


विश्लेषकों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नए रुझानों, वैश्विक संकेतों और कॉरपोरेट आय से तय होगी। पिछले सप्ताह आए वृहद आर्थिक आंकड़ों से धीमे आर्थिक सुधार और उच्च मुद्रास्फीति के संकेत मिलते हैं। ऐसे में विश्लेषकों का मानना है कि बाजार में आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव जारी रहेंगे और वृद्धि को पटरी पर लाने के लिए प्रतिभागियों को सरकार से अगले दौर के राहत उपायों की उम्मीद होगी। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, 'सरकार द्वारा एक और प्रोत्साहन पैकेज के संकेत से बाजारों को फायदा होगा। वहीं दूसरी तरफ निवेशकों की कंपनी की आय पर नजर बनी रहेगी।'
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एनटीपीसी, जी लिमिटेड, हिंडाल्को, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया, आईओसी और ओएनजीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एसबीआई, भारती एयरटेल, बीपीसीएल, रिलायंस, टाटा मोटर्स, ग्रासिम, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, सिप्ला और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो फार्मा और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, फाइनेंस सर्विस, मेटल, प्राइवेट बैंक, आईटी, ऑटो, मीडिया, रियल्टी और  एफएमसीजी शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 189.17 अंक यानी 0.50 फीसदी ऊपर 38066.51 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.52 फीसदी यानी 57.65 अंकों की बढ़त के साथ 11236.05 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 433.15 अंक नीचे 37877.34 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.08 फीसदी नीचे 122.05 अंकों की गिरावट के साथ 11178.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed