फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on friday on positive note rupee lower against dollar

शेयर बाजार: मामूली बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, सात पैसे टूटा रुपया

Fri, 11 Sep 2020 03:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 11 Sep 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on friday on positive note rupee lower against dollar
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 14.23 अंक ऊपर 38854.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.13 फीसदी (15.20 अंक) की बढ़त के साथ 11464.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इन कारकों ने प्रभावित की बाजार की धारणा
ब्रोकरों के अनुसार बड़ी कंपनियों में तेजी के रुख और विदेशी पूंजी के प्रवाह ने बाजार की धारणा प्रभावित की। इसके अलावा बाजार में तेजी के रुख की एक बड़ी वजह भारत-चीन के बीच सीमा विवाद सुलझाने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके चीनी समकक्ष वांग यी की बातचीत में पांच सूत्रीय रुपरेखा पर सहमति बनना भी है।
विज्ञापन


रुपया सात पैसे टूटकर 73.53 पर बंद
रुपया आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले सात पैसे टूटकर शुक्रवार को 73.53 पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर डॉलर के मुकाबले रुपया 73.50 पर खुला। कारोबार के अंत में यह पिछले बंद स्तर से सात पैसे गिरकर 73.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 73.40 के उच्चतम और 73.61 के निचले स्तर को छुआ। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.46 पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच छह वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.13 फीसदी गिरकर 93.21 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.15 फीसदी गिरकर 40 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज विप्रो, एसबीआई, टेक महिंद्रा, टीसीएस और हीरो मोटोकॉर्प को शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, बीपीसीएल और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा, आईटी और मेटल शामिल हैं।

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 75.46 अंक यानी 0.19 फीसदी नीचे 38764.86 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.11 फीसदी यानी 12.10 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 11437.15 के स्तर पर खुला था।

  
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
सेंसेक्स गुरुवार को 646.40 अंक यानी 1.69 फीसदी बढ़कर 38,840.32 अंक पर बंद हुआ। इसके चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 2,20,928.11 करोड़ रुपये बढ़कर 1,55,21,743.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में 1,789 के शेयरों के मूल्य में बढ़त, 922 के शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 165 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed