फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closed in red mark on first day of week

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आई बाजार में गिरावट, 9000 के नीचे बंद हुआ निफ्टी

Mon, 13 Apr 2020 03:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 13 Apr 2020 03:51 PM IST
सार

  • सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 469.60 अंक गिरकर 30690.02 के स्तर पर पहुंच गया।
  • आज फार्मा और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स गिरावट पर बंद हुए। 

विज्ञापन
share market sensex nifty closed in red mark on first day of week
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 469.60 अंक यानी 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 30690.02 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 118.05 अंक यानी 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 8993.85 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो हिंडाल्को, भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट्स, डॉक्टर रेड्डी, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोल इंडिया, ग्रासिम और इंडसइंड बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फाइनेंस, जी लिमिटेड, एम एंड एम, बजाज फिन्सर्व, टाइटन, विप्रो, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक, ब्रिटानिया और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स गिरावट पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, ऑटो, रियल्टी, बैंक, आईटी, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसई ने कोरोना वायरस राहत कोष में किया योगदान
प्रमुख शेयर बाजार एनएसई ने सोमवार को कहा कि उसने कोराना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए सरकार के प्रयासों में मदद को लेकर पीएम-केयर्स फंड और कुछ राज्य सरकारों के राहत कोषों में 26 करोड़ रुपये का योगदान किया है। इसके अलावा एनएसई समूह के कर्मचारी भी अलग से एक दिन का वेतन पीएम-केयर्स फंड में दे रहे हैं। एनएसई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एनएसई महामारी के खिलाफ जारी अभियान में सरकार और लोगों को हर संभव समर्थन देने को लेकर प्रतिबद्ध है।’’ कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान और प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराने को लेकर पैसा जुटाने के लिए 28 मर्च को पीएम-केयर्स फंड का गठन किया गया।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज सेंसेक्स की शुरुआत 200.49 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 30959.19 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 35.30 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 9076.60 के स्तर पर खुला था। इससे पहले 10 अप्रैल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते बाजार बंद था।


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1265.66 अंकों की बढ़त के साथ 31159.62 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 354 अंक यानी 4 फीसदी की बढ़त के साथ 9102.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed