फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex closes 1200 plus points lower nifty at 24578 know all about it

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेसेंक्स 1200 से ज्यादा अंक गिरा, निफ्टी 24600 के नीचे

Tue, 13 May 2025 05:02 PM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Tue, 13 May 2025 05:02 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान में सीजफायर के बीच जारी तनाव और अमेरिका-चीन के बीच हुए समझौतों के बाद शेयर बाजार में गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1,281.68 अंक या 1.55 प्रतिशत गिरकर 81,148.22 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 346.35 अंक या 1.39 प्रतिशत गिरकर 24,578.35 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
share market sensex closes 1200 plus points lower nifty at 24578 know all about it
Share Market - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के एक दिन बाद मंगलवार को बड़ी गिरावट रही। बेंचमार्क सेंसेक्स 1,282 अंक गिर गया। जबकि एनएसई निफ्टी 346.35 अंक या 1.39 प्रतिशत गिरकर 24,578.35 अंक पर आ गया।
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान में सीजफायर के बीच जारी तनाव और अमेरिका-चीन के बीच हुए समझौतों के बाद शेयर बाजार में गिरावट के साथ बंद हुआ। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,281.68 अंक या 1.55 प्रतिशत गिरकर 81,148.22 अंक पर बंद हुआ। इसमें से 25 शेयर नुकसान में और पांच शेयर लाभ में बंद हुए। कारोबार के दौरान यह 1,386.21 अंक या 1.68 प्रतिशत गिरकर 81,043.69 अंक पर आ गया।
विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस में सबसे ज्यादा 3.54 फीसदी की गिरावट आई। जबकि पावर ग्रिड में 3.4 फीसदी, इटरनल में 3.38 फीसदी, एचसीएल टेक में 2.94 फीसदी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 2.88 फीसदी और भारती एयरटेल में 2.74 फीसदी की गिरावट आई। इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, मारुति, टाटा मोटर्स और एमएंडएम भी पिछड़ गए। सन फार्मा, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में लाभ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय सूचकांकों में बीएसई फोकस्ड आईटी में 2.44 प्रतिशत, टेक (2.39 प्रतिशत), आईटी (2.21 प्रतिशत), यूटिलिटीज (1.35 प्रतिशत), पावर (1 प्रतिशत), धातु (0.95 प्रतिशत) तथा तेल एवं गैस (0.95 प्रतिशत) में गिरावट आई। स्वास्थ्य सेवा, औद्योगिक, पूंजीगत सामान, सेवा और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में लाभ रहा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि सभी क्षेत्रों में मुनाफावसूली देखी गई। इसके चलते आईटी, एफएमसीजी और ऑटो क्षेत्र सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि सोमवार की तेजी के बाद घरेलू बाजार में मुनाफावसूली देखी गई। व्यापार युद्ध तनाव और भारत-पाक भू-राजनीतिक तनाव में कमी सहित वैश्विक और घरेलू जोखिमों में कमी से राहत-प्रेरित उछाल में राहत मिलती दिख रही है।

इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों ने आसमान छूए। बाजार की बढ़त को अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध के नरम पड़ने का भी फायदा मिला था। दोनों देश इस समझौते पर पहुंचे हैं कि वे 90 दिनों की शुरुआती अवधि के लिए अपने पहले से घोषित पारस्परिक शुल्क और काउंटर टैरिफ वापस ले लेंगे। इस बीच चीन अमेरिकी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाएगा और अमेरिका चीनी वस्तुओं पर लगभग 30 प्रतिशत कर लगाएगा।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स सकारात्मक दायरे में बंद हुए। जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार अधिकतर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।


अमेरिकी बाजार में काफी तेजी रही। नैस्डैक कंपोजिट में 4.35 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 3.26 प्रतिशत और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 2.81 प्रतिशत की तेजी आई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत बढ़कर 65.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने एक दिन की राहत के बाद सोमवार को 1,246.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed