फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex below 50000

शेयर बाजार: लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, 50 हजार के नीचे सेंसेक्स

Wed, 17 Mar 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 17 Mar 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex below 50000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट का सिलसिला चार दिनों से जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 562.34 अंक यानी 1.12 फीसदी नीचे 49801.62 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 189.15 अंक यानी 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 14721.30 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 फीसदी के लाभ में रहा था।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफोसिस और आईटीसी के अतिरिक्त सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुए। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में बीपीसीएल, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स और कोल इंडिया शामिल हैं।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, आईटी, ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मीडिया, बैंक और फार्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली गिरावट के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 58.75 अंक (0.12 फीसदी) की नीचे के साथ 50305.21 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 24.90 अंक यानी 0.17 फीसदी नीचे 14885.60 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को मामूली गिरावट पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 31.12 अंक यानी 0.06 फीसदी नीचे 50363.96 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 19.05 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 14910.45 के स्तर पर बंद हुआ था।


बीते सप्ताह आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुई बढ़ोतरी
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 72,442.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में इंफोसिस रही। सप्ताह के दौरान सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed