फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended little lower

शेयर बाजार: मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Tue, 16 Mar 2021 03:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 16 Mar 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended little lower
बजट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी - फोटो : PTI

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 31.12 अंक यानी 0.06 फीसदी नीचे 50363.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.05 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 14910.45 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
भारतीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर निर्णय और घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा बाजार भागीदारों की निगाह इस बात पर भी रहेगी कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक बांड प्राप्ति में उतार-चढ़ाव को लेकर क्या रुख अपनाता है। अमेरिका में बांड पर प्राप्ति बढ़ने से वैश्विक स्तर पर बाजारों में 'करेक्शन' आया है। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में बेरोजगारी दर के आंकड़े घटने तथा प्रोत्साहन पैकेज पर हस्ताक्षर के बाद बाजारों को कुछ समर्थन मिला है। लेकिन बांड पर प्राप्ति बढ़ने का दबाव बाजारों पर अधिक रहा।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एशियन पेंट्स, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा स्टील, सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, आईटी और ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मीडिया, बैंक और फार्मा शामिल हैं।

बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 213.34 अंक (0.42 फीसदी) की बढ़त के साथ 50,608.42 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 66.60 अंक यानी 0.45 फीसदी ऊपर 14,996.10 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को गिरावट पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 397 अंक यानी 0.78 फीसदी नीचे 50395.08 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 101.45 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 14929.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed